Monday, April 29, 2024
No menu items!

संघ मुसलमान का दुश्मन नहीं, बल्कि विश्वसनीय दोस्त है: राजीव श्रीगुरु

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के डाकखाना तिराहा स्थित विशाल भारत संस्थान कार्यालय का उद्घाटन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राजीव श्रीगुरु ने रविवार को किया। कार्यलय प्रभारी मो. रेहान के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने फूल माला से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यालय उद्घाटन के दौरान प्रो. राजीव श्रीगुरु ने कहा कि यदि सभी एक होकर रहें तो इस देश से दंगे और छुआछूत समाप्त हो जाए। संघ मुसलमान का दुश्मन नहीं, बल्कि विश्वसनीय दोस्त है। हम मुसलमानों या किसी के बारे में टिप्पणी नहीं करते हैं।

हम जिस तरह से भगवान श्रीराम की इज्जत व सम्मान करते हैं, ठीक उसी तरह पैगंबर मोहम्मद साहब का भी सम्मान करते हैं। हिंदू और मुसलमान के बीच लोगों ने अभी तक विवाद पैदा किया। अब तो हम संवाद की स्थिति ला रहे हैं। संघ सभी भारतीयों के लिए है। संघ भारत, भारतीयता और भारत की रक्षा के लिए हमेशा दृढ़ संकल्पित है। वहीं हमारी विशाल भारत संस्थान समाज के हर वर्ग हर समुदाय की मदद के लिए सदैव खड़ा रहेगा। कार्यालय खोलने का मकसद है कि पीड़ितों की हम मदद कर सके। इस अवसर पर चंदन मोदनवाल, नितिन साहू, सिम्पू अग्रहरि, भुनेश्वर मोदनवाल, अब्दुल्ला, फैजान, अर्चना, नजमा, परवीन, शबनम रिजवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular