Sunday, April 28, 2024
No menu items!

छात्राओं को वितरित किया सेनेटरी पैड

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किया गया। इस मौके पर छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि उचित साफ सफाई नहीं होने से बहुत सी बीमारियां हो सकती है। इस मौके पर विद्यालय की वार्डन एकता नीलम ने सभी जेसी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष आशीष जायसवाल, आशीष सोनी, सुशील मोदनवाल, आयुष अग्रहरी, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular