Monday, April 29, 2024
No menu items!

संस्कार भारती ने किया भारत माता पूजन उत्सव एवं विचार गोष्ठी

  • जौनपुर के सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित

जौनपुर। कला एवं साहित्य क्षेत्र की जनपद की अग्रणी संस्था संस्कार भारती जौनपुर द्वारा आराधना पर्व के अंतर्गत भारत माता पूजन उत्सव एवं विचार गोष्ठी का आयोजन हिंदी भवन सभागार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष डा. विमला सिंह व संरक्षक रविंद्र नाथ ने मां सरस्वती और भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन करके किया। ज्योति श्रीवास्तव, डा. नरेंद्र पाठक और सदस्यों ने ध्येय गीत प्रस्तुति किया तो पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुरैनी शाहगंज के बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम संयोजक कलाविद रविकांत जायसवाल ने कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ विमला सिंह व संरक्षक संस्कार भारती रविंद्र नाथ को पुष्प गुच्छ, शाल व स्मृति चिन्ह प्रदान करके स्वागत किया। साथ ही संस्कार भारती के काशी प्रांत महामंत्री सुजीत कुमार ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुये कहा कि जौनपुर की धरती सभी बलदानियों के प्रति ऋणी रहेगी जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को आजाद कराने में महती भूमिका निभाई। सोशल मीडिया द्वारा हम अपने अच्छे सुसंस्कृत कार्यक्रमों विचारों को संप्रेषित करें। स्वतंत्रता सेनानी परिवार के उनके आश्रितों से आग्रह किया गया कि वह अपने संस्मरणों को हम सबके साथ साझा करें।

संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में आए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्यों को माल्यार्पण करते हुये अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके स्वागत किया जिसमें सुरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख पुत्र स्व. राम लखन सिंह, रजनीश सिंह पौत्र स्व. कुंज बिहारी सिंह, स्व. राम लगन सिंह सुपुत्र श्याम बहादुर सिंह, संजय उपाध्याय पुत्र स्व. सूर्यनाथ उपाध्याय, योगेंद्र कृष्ण पुत्र स्व. हरीश चंद्र श्रीवास्तव, उमापति केडिया पुत्र स्व. नागरमल केडिया, अभिषेक सिंह व निखिलेश सिंह पौत्र स्व. हरगोविंद सिंह (पूर्व मंत्री), सुरेंद्र पाठक पौत्र स्व. उदयराज पाठक, ठाकुर प्रताप सिंह पौत्र स्व. अमृत सिंह बुंदेला, डॉ अरविंद गुप्ता पुत्र स्व. बुधराम गुप्ता हैं। बच्चों ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया जिन्हें अतिथियों ने पुरस्कृत किया।

मंच संचालन ऋषि श्रीवास्तव ने किया व आभार ज्ञापन महामंत्री अमित गुप्ता ने किया। वंदे मातरम् के सामूहिक गान से कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक डा क्षितिज शर्मा, राजकमल, अरविंद उपाध्याय, गिरीश श्रीवास्तव, अवधेश, प्रेम प्रकाश, ओम प्रकाश, राजेश किशोर, शशांक सिंह, मनीष अस्थाना, गौरव श्रीवास्तव, बाल कृष्ण, अरुण केसरी, डॉ वंदना सरकार, ज्योति श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular