Monday, April 29, 2024
No menu items!

संस्कृत मंत्रालय ने रजनीश प्रसाद को किया सम्मानित

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार की विभिन्न स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी थीं जिसमें लोरी लेखन, देश भक्ति गीत, रंगोली आदि की प्रतियोगिताएं शामिल थीं। मंत्रालय द्वारा लोरी लेखन में स्थानीय तहसील के रसूलपुर निवासी रजनीश प्रसाद पुत्र संतोष सरोज को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 5000 की धनराशि सरकार की तरफ से दी गई। उन्होंने अपनी मेधा से पूरे मछलीशहर तहसील क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पूर्व में भी उनकी कई रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं और विभिन्न मंचों पर उन्हें पुरस्कृत किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular