Monday, April 29, 2024
No menu items!

जौनपुर में सपाजनों ने मनायी कर्पूरी ठाकुर की जयंती

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव समेत अन्य नेताओं ने कर्पूरी जी को नमन किया। साथ ही उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन करके उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जननायक कर्पूरी का जन्म ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के पितौंझिया गांव में 24 जनवरी 1924 को हुआ था जिसे अब कपूरीग्राम कहा जाता है। भारत छोड़ो आंदोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे। वह शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे। वह बहुत ही उदार व सरस हृदय के नेता माने जाते थे। पिछड़ों की सेवा भाव ही उनके चरित्र में विद्यमान रहती थी जिसके चलते समाज में उन्हें जननायक के रूप में जाना जाता रहा है। उन्होंने पिछड़ों की लड़ाई लड़ते हुए 27 फीसदी का आरक्षण दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह हमारे समाज के लिए किसी एक अभिन्न आदर्श से कम नहीं है।
इस अवसर पर यशवंता यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपचन्द राम, श्रवण जायसवाल, आरिफ हबीब, कमालुद्दीन अंसारी, हफीज शाह, सुभाष पाल, मेवा लाल गौतम, सोनी यादव, मोनू राय, सोनी सेठ, विक्की यादव, धर्मेंद्र सोनकर, राजेंद्र यादव, मुकेश यादव, आसिफ शाह, महेश यादव सहित तमाम सपाजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्याम बहादुर पाल ने किया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular