Sunday, April 28, 2024
No menu items!

दर्जनों समूह की सैकड़ों महिलाओं को जोड़कर सरिता पटेल ने कायम किया मिसाल

  • सौतेला व्यवहार करने पर मैनेजर के प्रति जताया आक्रोश

रमेश चन्द्र यादव
जौनपुर। अति गरीब ग्रामीण महिलाओं लक्ष्य गरीबी हटाना प्रगति के लिए मां वैष्णो सक्षम स्वयं महिला समूह का 2020 में हुआ गठन। बात जनपद के विकास खंड मड़ियाहूं अंतर्गत रजमलपुर गांवसभा की है जहां 2020 में एक समूह के माध्यम से दर्जनों समूह का संचालित कर सैकड़ों महिलाओं को जोड़कर मिसाल कायम करके सरिता ने नाम रोशन किया। उक्त बातें भक्ति मां वैष्णो सक्षम स्वयं महिला समूह के सचिव सरिता पटेल अपने आवास रजमलपुर में आयोजित बैठक में कही। साथ ही आगे समूह दीदीओं साथ समूह के बारे में बताते हुए कहा कि कोई काम संभव नहीं है। अगर हम सब मिलकर किसी कार्य को लगन और ईमानदारी से करें तो हर असंभव कार्य संभव में बदल सकता है जिसे ब्लॉक क्या जनपद के लोग हमारे समूह के नाम से हमें भी जानेंगे और पहचानेंगे।
श्रीमती पटेल ने पत्र—प्रतिनिधि को बताया कि हम अपने गांव के महिलाओं को समूह के बारे में बताते हुए 2020 में मां वैष्णो सक्षम स्वयं महिला समूह के नाम से एक समूह का गठन किया। वहीं हमारे गांवसभा की समूह सखी दिदियां कंधा से कंधा मिलाकर योगदान देते हुए आज हमारे गांव में 12 समूह अलग-अलग नाम से गठन करके सैकड़ों महिलाएं जोड़कर ब्लॉक का नाम रोशन कर दिया। सरकार की तरफ से समूह को योगदान के रूप में धनराशि प्राप्त होती है। वहीं हमारे गांवसभा की समूह में जुड़कर काम करने वाली हमारी दे दिदियां भरपूर साथ दे रही हैं। ईमानदारी व सक्रियता से काम कर रही हैं।
समूह सचिव सरिता पटेल ने यूनियन बैंक पाली के मैनेजर पर सौतेला व्यवहार करने पर नाराजगी जताते हुए पत्रकारों को अवगत कराया कि जब हम समूह के कोषाध्यक्ष पैसे निकालने को जाते हैं तो मैनेजर हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए यह कहकर घंटे बैठाये रहते हैं कि समूह के सारी महिलाओं को लेकर आओ तब पैसा दूंगा। ऐसी स्थिति में समूह की सारी महिलाओं को बैंक मैनेजर द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि ऐसे मैनेजर को पाली यूनियन बैंक से अगर हटाया नहीं गया तो आने वाले दिन में किसी दिन पैसे को लेनदेन को लेकर किसी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं रजमलपुर गांववासियों ने बताया कि जब से हमारे गांवसभा में सरिता पटेल ने समूह का गठन किया है तब से हमारे गांव की महिलाओं को किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं हो रही है। न उनका पैसे बगैर कोई काम रुकता है।
श्रीमती पटेल ने घर की तन्हा महिला होते हुए भी गांव के भविष्य के लिए दर्जनों समूह का संचालन करके रजमलपुर गांवसभा में एक मिसाल कायम किया है। समूह के माध्यम से किसी को किसी के यहां पैसे के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ता। ऐसी महिला को हम गांववासी आशीर्वाद के साथ प्रणाम भी करते हैं। कार्यक्रम में भाग लेने वाली समूह दिदियों में अध्यक्ष उर्वशी, अनीता देवी पटेल, तारा देवी, पुष्पा देवी पटेल, जरावती देवी, सोनम, पूनम, मीरा देवी, सुदामा देवी आदि सखियां मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular