Monday, April 29, 2024
No menu items!

सरजू प्रसाद शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान ने मरीजों को दिया कीट

जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर ने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत गोद लिए टी.बी. मरीजों को पोषक सामग्री का वितरित किया। पौष्टिक आहार किट का वितरण करते हुए टीवी हॉस्पिटल के एसटीएस नवीन सिंह ने कहा कि टीवी बीमारी को वर्ष 2025 तक देश से खत्म किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सामुदायिक जन भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी क्रम में संस्था द्वारा अत्यंत सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। संस्था द्वारा मरीजों का अच्छा फॉलो अप भी किया गया है जिसके चलते लगभग सभी गोद लिए मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं।

संस्था क्षय 2.0 पोर्टल पर निक्षय मित्र के रूप में पंजीकृत हैं। इन मरीजों को आगे भी फॉलो अप और अच्छे खान-पान और देख—रेख की आवश्यकता है। टीवी रोग का अब पूर्णतया इलाज सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क है। इस अवसर पर नंदलाल गौड़, रमेश कुमार, प्रधानाध्यापक प्रमोद प्रजापति, सुबाष सरोज, ठाकुर प्रसाद राय, अनिल गुप्ता, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अतुल सागर, कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular