Sunday, April 28, 2024
No menu items!

भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 575वें दिन भी जारी

अजय पाण्डेय
जौनपुर। पत्रकार उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा ‘सत्याग्रह आन्दोलन’ सोमवार को 575वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है।
आन्दोलन के समर्थन में जगदीश उपाध्याय, डा. आलोक गुप्ता, विजय प्रकाश मिश्र, योगेन्द्र सिंह, शुभम् तिवारी, तबरेज नियाजी, सन्तोष कुमार, विकास पाण्डेय, राम नगीना यादव, सभा नारायण चौबे, चन्द्रमणि पाण्डेय, जुबेर अहमद, अखिलेश यादव, सुभाष चन्द्र मौर्य, लाल बहादुर यादव, रवीन्द्र कुमार सिंह सहित तमाम लोग प्रमुख रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular