Monday, April 29, 2024
No menu items!

भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 942वें दिन भी जारी

अजय पाण्डेय
जौनपुर। पत्रकार उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सत्याग्रह आन्दोलन‘ सत्याग्रह आन्दोलन 942वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में आदित्य नारायण शर्मा, राम आशीष पाण्डेय, चन्द्रमणि पाण्डेय, अनिल यादव, विजय प्रकाश मिश्र, शरद यादव, अशोक यादव, अजहर रहमान, उदयराज गौड, सिकन्दर यादव, अमितेश सहाय, श्रवन कुमार, जयहिन्द गुप्त, राम नरेश यादव, बसन्त मौर्य, जितेन्द्र मौर्य, प्रेम प्रकाश मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular