Sunday, April 28, 2024
No menu items!

भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 950वें दिन भी जारी

जौनपुर। पत्रकार उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सत्याग्रह आन्दोलन‘ जारी रहा। सत्याग्रह आन्दोलन के 950वें दिन आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुये समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। इस अवसर पर रवि प्रकाश, विजय प्रकाश मिश्र, मनोज गुप्ता, बिहारी लाल यादव, राम आशीष पाण्डेय, चन्द्रमणि पाण्डेय, राम बहाल यादव, प्रेम प्रकाश मिश्र, गुलाब चन्द गुप्त, सूरज प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular