Sunday, April 28, 2024
No menu items!

भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 954वें दिन भी जारी

संजय शुक्ला
जौनपुर। पत्रकार उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा ‘सत्याग्रह आन्दोलन‘ मंगलवार को सत्याग्रह आन्दोलन के 954वें दिन जारी रहा। इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में बिहारी लाल यादव, प्रमोद पाण्डेय, विजय प्रकाश मिश्र, राम आशीष पाण्डेय, चन्द्रमणि पाण्डेय, राम बहाल यादव, प्रेम प्रकाश मिश्र, सूरज प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular