Monday, April 29, 2024
No menu items!

उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 557वें दिन भी जारी

जौनपुर। पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा ‘सत्याग्रह आन्दोलन’ गुरूवार को 557वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है।

आन्दोलन के समर्थन में चन्द्रमणि पाण्डेय, विजय प्रकाश मिश्र, आरटीआई स्पेशलिस्ट प्रशान्त अग्रहरि, शब्बीर हैदर, सन्तोष कुमार, बिहारी लाल यादव, रियाजुल हक, रवीन्द्र सिंह, संदीप कुमार, चन्द्रशेखर, कन्हैया लाल यादव, जोगेन्द्र प्रसाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular