Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सत्याग्रह आन्दोलन 865वें दिन भी जारी

जौनपुर। पत्रकार उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सत्याग्रह आन्दोलन‘ गुरूवार को 865वें दिन जारी रहा। इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में जज सिंह अन्ना, उदय प्रताप सिंह, संजय कुमार, तबरेज नियाजी, दानिश इकबाल, बिहारी लाल यादव, अवधेश गुप्त, चन्द्रमणि पाण्डेय, भोलानाथ यादव, सन्तोष कुमार, राम बहाल यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular