Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सत्याग्रही यशवन्त गुप्ता का आन्दोलन 858वें दिन भी जारी

अजय पाण्डेय
जौनपुर। पत्रकार उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सत्याग्रह आन्दोलन’ गुरूवार को भी जारी रहा। सत्याग्रह आन्दोलन के 858वें दिन आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में अतुल तिवारी, चन्द्रमणि पाण्डेय, तबरेज नियाजी, बिहारी लाल यादव, राजकुमार गुप्त, भोलानाथ यादव, सन्तोष कुमार, चन्द्र प्रकाश गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular