Monday, April 29, 2024
No menu items!

शकुंतला सेंट्रल एकेडमी में मनाया गया सावन महोत्सव

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। शहर के अम्बेडकर तिराहा के पास स्थित शकुंतला सेंट्रल एकेडमी में सावन महोत्सव मनाया गया। सभी बच्चे और अध्यापक हरे परिधानों में विद्यालय आये थे। सभी कक्षाओं को हरी पत्तियों से सजाया गया। हरी पत्तियों की सहायता से पशु–पक्षियों को बनाकर दर्शाया गया। बच्चे अपने परिधानों के माध्यम से हरे सब्जियों, फलों को दर्शाते दिखे। बच्चों ने रंगारंग नृत्य भी प्रस्तुत किया।

पूरे विद्यालय का माहौल वन जैसा लग रहा था जिसने सभी को प्रकृति से जोड़ा। प्रधानाचार्य विजय शंकर दुबे ने बच्चों को वनों एवं हरियाली के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अवनीश शुक्ला, प्रधानाचार्य विजय शंकर दूबे, उप प्रधानाचार्या अंजना श्रीवास्तव, अध्यापिका माधुरी सिंह, शालिनी सिंह, जयंती पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular