Monday, April 29, 2024
No menu items!

कोलकाता में झुलसी महिला की जौनपुर चिकित्सालय में हुई मौत

इशरत हुसैन
जौनपुर। कोलकाता में खाना बनाते समय झुलसी महिला का उपचार के दौरान जौनपुर के जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के करौंदी थाना क्षेत्र के रमनिया गांव निवासी सुक्खू गौतम की 32 वर्षीय पत्नी निशा गौतम बीते 5 फरवरी को कोलकाता में खाना बनाते समय झुलस गई हुई थी।
निशा को झुलसी अवस्था में ससुराल के लोग वहां से लाकर जिला अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज कर रहे थे। गुरुवार तड़के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मायके बदलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर से लोग भी पहुंच गए। के तीन लड़की 1 पुत्र हैं। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular