Monday, April 29, 2024
No menu items!

समूह महिलाओं के चयन का कार्य पूर्ण

जौनपुर। दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डे-एनयूएलएम) एवं अमृत 2.0 के संयुक्त तत्वावधान में अपशिष्ट शोधन संयत्र (एफ0एस0टी0पी0) के संचालन एवं रख-रखाव का कार्य अब डे-एनयूएलएम के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की चयनित महिला सदस्य द्वारा अमृत मित्र के रूप में किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए परियोजना अधिकारी डूडा जौनपुर निधि बाजपेयी ने बताया कि समूह की महिलाओं के चयन हेतु गठित चयन समिति द्वारा समूह की महिलाओं के चयन का कार्य पूर्ण हो गया है। चयनित समूह की महिलाओं को अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर पवन कुमार ने शुक्रवार को कार्यादेश निर्गत कर एफ0एस0टी0पी0 का संचालन एवं रख-रखाव का कार्य प्रारम्भ कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular