Monday, April 29, 2024
No menu items!

आईटेक कम्प्यूटर कोचिंग सेण्टर में महिला मुक्ति के संघर्ष पर संगोष्ठी आयोजित

शैलेश यादव
जौनपुर। नगर के प्रतिष्ठित कम्प्यूटर कोचिंग संस्थान आईटेक कम्प्यूटर कोचिंग सेण्टर में महिला मुक्ति पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूपमें उपस्थित लाल प्रकाश राही ने कहा कि नारीवाद के समक्ष अलग-अलग प्रकार की चुनौतियां हैं, क्योंकि प्रत्येक समाज की संस्कृति अलग होने के कारण महिला के शोषण का कारण भी अलग होता है। स्त्रियों के लिए बनाई गई रूढ़ीवादी परम्परा भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। इनसे निपटने के लिए सामाजिक स्तर पर अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के मुक्ति के लिए पहला आंदोलन 18वीं शताब्दी में चलाया गया। दुर्भाग्य से हमारे देश में आज भी महिलाओं की स्थिति में उस स्तर का सुधार नहीं है। अन्त में कोचिंग संस्थान के संचालक पद्माकर मौर्य ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर तमाम छात्र—छात्राओं की पस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular