Monday, April 29, 2024
No menu items!

वरिष्ठ सभासद एवं पूर्व प्रधान छेदी लाल वर्मा दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ सभासद, पत्रकार एवं पूर्व प्रधान छेदी लाल वर्मा दर्जनों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। श्री वर्मा की क्षेत्र में मजबूत पकड़ है। वह कई बार सभासद रहने के साथ काफी वर्षों से तमाम समाचार पत्रों में प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने माला पहनाकर श्री वर्मा को सदस्यता दिलायी। इस अवसर पर प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह, शाहगंज नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, पूर्व चेयरमैन गीता जायसवाल, महेंद्र वर्मा, धीरज पाटिल, वेद प्रकाश, सचिन वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular