Sunday, April 28, 2024
No menu items!

लाश मिलने से फैली सनसनी

तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के संखवत गांव के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी फूलचंद 18 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे मृत अवस्था में पाया गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सुजानगंज ने बताया कि इसकी मौत सड़क दुर्घटना में हुई है और किस चीज से हुई है, इसकी जानकारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही छानबीन भी शुरू कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular