Sunday, April 28, 2024
No menu items!

गरीबों व असहायों की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म: डा. विनोद कुमार

  • सिकरारा के खानापट्टी के अवधूत कुटी आश्रम में वितरित किया गया कम्बल

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा खानापट्टी अवधूत कुटी आश्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. विनोद कुमार व डा. अंजू ने अपने हाथों से 211 गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल बांटा जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे। इस दौरान आश्रम के आचार्य दिलीप पारीक ने बताया कि अघोर गुरु पीठ बनौरा रायगढ़ संत परम पूज्य बाबा प्रियदर्शी रामजी के मार्गदर्शन में जनकल्याण हेतु द्वारा हर साल इस आश्रम में आशीर्वाद हॉस्पिटल के सौजन्य से कम्बल वितरण का आयोजन किया जाता है।

विशिष्ट अतिथि डॉ विनोद कुमार ने कहा कि असहायों और गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। लगातार पड़ रही भीषण ठण्ड को देखते हुए यह पुनीत कार्य किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह, डा. दुष्यंत सिंह, प्रधान ओम प्रकाश यादव, मुकेश कुमार एडवोकेट, अवधेश सिंह, राजकुमार मौर्य, जितेंद्र बहादुर सिंह, सत्यनाथ सिंह, अमलेश सिंह, सुनील कन्नौजिया सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular