Monday, April 29, 2024
No menu items!

शाहगंज पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूका

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी थाना शाहगंज के मार्गदर्शन में थाना स्थानीय पर सेन्ट थामस इण्टर कालेज के इण्टर की छात्राओं को प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी व म.का. श्रुति उपाध्याय ने महिला सम्बन्धी अपराध एवं साइबर अपराधों के सम्बन्ध जानकारी प्रदान कर जागरुक किया। साथ ही किसी भी परिस्थतियों का सामना करने एवं विषम परिस्थितियों में आने पर तत्काल पुलिस को सूचना जरिये सी.यू.जी. एवं महिला हेल्पलाइन 1090 एवं तत्काल पुलिस सेवा 112 नम्बर को बताने के लिए अवगत कराया एवं थाने पर महिला हेल्प डेस्क के सम्बन्द जानकारी प्रदान की किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular