Monday, April 29, 2024
No menu items!

शारदीय नवरात्र: शीतला चौकियां धाम में हजारों भक्तों ने टेका मत्था

  • चन्द्रघंटा स्वरूपा देवी मां व बाबा काल भैरवनाथ का दर्शन कर भक्त हुए निहाल

चौकियां धाम, जौनपुर। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन शीतला चौकिया धाम में माँ के चन्द्रघंटा स्वरूप के दर्शन के लिये भक्त दिनभर डटे रहे। उधर भोर साढ़े चार बजे माँ की आरती प्रारम्भ हुई। इधर भक्तगण कतार लगाकार माँ के दर्शन के लिये आरती समाप्त होने का इंतजार करते रहे। आरती हो जाने के बाद जैसे ही मंदिर पुजारी शिव कुमार पंडा व जय नारायण पंडा ने मुख्य कपाट खोला। दर्शन पूजन के लिये भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। आचार्यों ने बताया कि माँ चन्द्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्द्ध चंद्र स्थित हैं।

इसलिये इन्हें चन्द्रघंटा नाम से जाना जाता है। इन्हें सौभाग्य की देवी कहा जाता है। माँ के इस स्वरूप की विधि पूर्वक पूजन करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होने के साथ सौभाग्य की प्राप्ति होती है। चौकियां धाम में दिनभर घंट, घड़ियाल की ध्वनि गुंजायमान होती रही। महिलाओं ने कहा कि माँ को हलवा, पूड़ी, नारियल, चुनरी का चढ़ावा चढ़ाया। तत्पश्चात भक्तगण तालाब किनारे स्थित बाबा काल भैरव का दर्शन पूजन किये।

मान्यता है कि शक्तिपीठ देवी मां का दर्शन करने के बाद काल भैरव का दर्शन करने से आराधना सम्पूर्ण मानी जाती है। नवरात्रि में मंगलवार का दिन होने के नाते दिनभर नौनिहालों का मुंडन तथा जनेऊ संस्कार होता रहा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व पीएसी बल तैनात रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular