Sunday, April 28, 2024
No menu items!

भाजपा समर्थक मंच के मण्डल अध्यक्ष बनाये गये शिवम

जौनपुर। जनपद के तेजी बाजार विरशादपुर निवासी शिवम सिंह जो अपनी सामाजिक कार्य और निष्ठा से जनपद में एक नई पहचान बनाए हैं, को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के निर्देश एवं चंदन पाठक कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश ने बनारस मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा समर्थक मंच बनारस मंडल उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया। इसकी खबर मिलते ही जनपद के सभी युवा साथियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जनपद के आस—पास से जुड़े तमाम युवा बधाई देने लगे। वहीं पर शिवम सिंह ने बताया कि हम इस जिम्मेदारी के प्रति राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद अदा करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें जो यह जिम्मेदारी दी गयी है, उसका पूरी कर्तव्य और निष्ठा ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular