Sunday, April 28, 2024
No menu items!

थानाध्यक्ष लाइन बाजार आदेश त्यागी ने मयफोर्स किया फ्लैग मार्च

अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर के थाना लाइन बाजार के प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी सोमवार की शाम मयफोर्स पैदल मार्च किये। देखा गया कि यह मार्च लाइन बाजार, कलेक्ट्रेट, रोडवेज, जेसीज चौराहा होते हुए वाजिदपुर से लाइन बाजार थाने तक चला। इस दौरान निरीक्षक श्री त्यागी ने क्षेत्रवासियों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील किया। साथ ही कहा कि किसी भी समस्या के लिये हम आपकी सेवा में तत्पर हैं। इस दौरान उपनिरीक्षक प्रेमचंद यादव, आरक्षी सुरेश कुमार, सुधीर कुमार, गिरीश मिश्रा, नेहा सिंह, रिता तिवारी, शबनम रूबी, प्रियंका सिंह, ज्योति सिंह, अंकिता सिंह, प्रकृति वर्मा सहित तमाम महिला व पुरूष आरक्षी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular