Monday, April 29, 2024
No menu items!

लड़की भाग जाने पर लगा सदमा

  • मां की हालत गम्भीर, परिजनों ने कराया भर्ती

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलो गांव से बीती रात्रि लगभग 8 बजे शौच के बहाने अपने प्रेमी के पास जाने के लिए घर से भाग जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री का गांव के एक मल्लाह बिरादरी के लड़के से वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने लड़की पर अंकुश लगाना शुरू कर दिया जो लड़की को नागवार लगने लगा। इसी को लेकर वह अपने प्रेमी के साथ शादी करने के लिये घर से भाग गयी। लड़की के परिजनों ने बताया कि कुछ माह पहले प्रेमी ने लड़की का अश्लील फोटो वीडियो बनाकर वायरल करने के संदर्भ में मुकदमा पंजीकृत है।

इसके बावजूद लड़की अपनी प्रेमी के साथ रहने के लिये मां—बाप की बातों को ठुकराते हुए आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। इससे परिजनों ने डरवश लड़की पर अंकुश लगाना बंद कर दिया। नतीजा यह हुआ कि प्रेमी दूरभाष के माध्यम से लड़की को अपने पास भाग आने के लिये उकसाता रहा। नतीजा यह हुआ कि बीती रात शौच के बहाने घर से निकली लड़की काफी देर तक वापस नहीं आयी। काफी छानबीन करने के बाद पता चला कि प्रेमी उसे भगा ले गया। परिजनों का आरोप है कि कहीं अपने प्रेम के जाल में फंसाकर मेरी लड़की को हत्या न कर दे जिसे पूरा परिवार सदमे में है। वहीं दूसरी ओर लड़की को घर से चले जाने के बाद मां को सदमा लग गया जिसके चलते उसकी हालत गम्भीर हो गयी है। परिजनों ने उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां समाचार लिखे जाने तक हालत गम्भीर बतायी गयी। परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग किया कि लड़की को उसके कथित प्रेमी से मुक्त करायें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular