Monday, April 29, 2024
No menu items!

श्रवण जायसवाल पुन: बनाये गये जिलाध्यक्ष

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल का हुआ विस्तार
रमेश बरनवाल चुने गये महामंत्री, साथियों ने किया स्वागत
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर के चुनाव हेतु बैठक हुई जो व्यापारी नेता रमेश बरनवाल के जगदीशपुर स्थित आवास पर हुई। इस मौके पर जिला संगठन का पुनर्गठन किया गया जहां सर्वसम्मति से श्रवण जायसवाल जिलाध्यक्ष एवं रमेश बरनवाल महामंत्री चुना गया।
साथ ही 6 जिला उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसमें पवन जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, पप्पू माली, अमर बहादुर सेठ, जमाल बासित खान, दिलीप तिवारी हैं।
वहीं दीनू मौर्य, जगमंदिर निषाद, उमेश जायसवाल, श्याम सुंदर मिंगलानी, अमर बहादुर यादव मंत्री चुने गये। साथ ही संजय कनौजिया, इरफान मंसूरी, राजेश गुप्ता, आमिर, संकेत साहू, महमूदूल उल हसन, संतोष अग्रहरी, अनिल जायसवाल उप मंत्री चुने गये।
इसी तरह संगठन मंत्री सुभाष गुप्ता, प्रवक्ता सुरेंद्र जायसवाल, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव को बनाया गया। इसके बाद सभी नवचयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनवारूल हक, जिला युवा अध्यक्ष संजीव साहू, नगर महामंत्री अमरनाथ मोदनवाल, राजेश जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, डॉ अशोक यादव, जीशान खान, सूर्य प्रकाश साहू सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular