Sunday, April 28, 2024
No menu items!

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के स्वास्थ्य विभाग में चयन होने पर शुभम का हुआ स्वागत

हिमांशु विश्वकर्मा
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गनापुर (अजोशी) निवासी शुभम दुबे पुत्र उमेश चंद्र दुबे का लोक सेवा आयोग महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग में चयन होने से ग्रामवासियों और मित्रों में ख़ुशी की लहार दौड़ गई है। बता दें कि उमेश चंद्र के २ पुत्रों में शुभम छोटा लड़का है। शुभम के गृह जनपद आगमन से परिजन और रिश्तेदारों में बधाइयों का तांता लगा है। राम अधीन महाविद्यालय के प्रबंधक कृष्ण कुमार दुबे ने अंगवस्त्रम एवं माला पहनाकर स्वागत किया जिन्होंने बताया कि शुभम का चयन होने से जिले का मान व गौरव बढ़ा है। हम सबको इन बच्चों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर दीपक दुबे, विवेक दुबे, शिवम दुबे सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular