Monday, April 29, 2024
No menu items!

सिकरारा पुलिस ने हत्या में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शैलेन्द्र सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व परमानन्द कुशवाहा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में सिकरारा पुलिस ने हत्या में पंजीकृत धारा 302, 34, 120B भादंवि से सम्बन्धित मुख्य आरोपी विजय यादव पुत्र स्व. लालजी यादव उर्फ लाल बहादुर यादव निवासी ग्राम विशुनपुर व ग्राम सीठापुर थाना सिकरारा को क्षेत्र के रीठी गड़हरा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में राजाराम द्विवेदी थानाध्यक्ष के अलावा उ0नि0 कश्यप सिंह, उ0नि0 जितेन्द्र बहादुर सिंह, हे0कां0 विजय दूबे, का0 जितेन्द्र प्रताप सिंह, का0 विमलेश यादव, का0 अंकित सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular