Monday, April 29, 2024
No menu items!

सीताराम नवान परायण पाठ व शंकर जी की कथा सम्पन्न

पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कल्याणपुर ग्राम सभा में भोलेनाथ कल्याण घाट के मंदिर प्रांगण पर श्री सीताराम नवान पारायण कथा 9वें दिन संपन्न हुआ जहां विशिष्ट नारायण स्वामी ने कहा कि सीता राम की पूजा तन मन को शुद्ध कर देती है जिससे आसानी से ईश्वर की प्राप्ति हो जाती है साथ साथ मलमास का समय भोलेनाथ का बहुत ही अद्भुत समय माना जाता है, इसलिए तीन दिवसीय भोले बाबा का मनमोहन कथा का सभी श्रद्धालुओं ने श्रवण किया। यह कथा लगभग मलमास के महीने में प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं को सुनने को मिलती है।

कथा वाचक विशिष्ट नारायण स्वामी और विजयानन्द महाराज ने बहुत ही सहज शब्दों में कथा का श्रवण कराया। वहीं पूरी कथा विजयानन्द महाराज के सानिध्य में हुआ जहां कई गांव के भक्त हजारों की संख्या में मौजूद रहे साथ में तीन दिवसीय भगवान शिव की कथा बहुत ही सुंदर रूप से प्रस्तुत किया गया। वहीं वशिष्ठ नारायण महाराज ने कहा किभोलेनाथ की पूजा जो तन मन से करता है।

उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है और वह मोक्ष को प्राप्त होता है, इसलिए सभी को भोलेनाथ की पूजा अर्चना करनी चाहिए पूरे। कार्यक्रम आयोजन ग्राम प्रधान ने किया। सभी ग्रामवासियों ने अपना सराहनी योगदान दिया। इस अवसर पर अतुल मिश्रा, संदीप मिश्रा, राम सागर यादव, पतिराम, विनोद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular