Sunday, April 28, 2024
No menu items!

समाजवादी आन्दोलन का मूल मंत्र ही सामाजिक न्याय रहा: विवेक रंजन

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर केराकत विधानसभा के विझावर सारंग व उदियासन ग्राम में रविवार को पीडीए जनपंचायत का आयोजन हुआ। पीडीए जन पंचायत के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव ने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा से सामाजिक न्याय, समता, समानता, भाईचारा की लड़ाई लड़ी है और सामाजिक न्याय सदैव से समाजवादी आंदोलन का मूलमंत्र भी रहा है। सभी समाजवादी आंदोलन के नेताओं का निर्विवाद और आम सहमति से यह मानना रहा है कि जो समाज आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा है, उसे विशेष अवसर प्रदान कर समाज और विकास के मुख्य धारा में लाया जाय।
केराकत विधानसभाध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक और आर्थिक विषमता को मिटाने के लिए संविधान में जो आरक्षण की व्यवस्था की गयी है, उसे समाप्त करना चाहती है। समाजवादी पार्टी शोषित, पीड़ित, वंचित समाज को सम्मान, संवैधानिक अधिकार और राजनीतिक भागीदारी देने के लिए संकल्पित है। पीडीए जनपंचायत की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान व संचालन पवन मंडल ने किया। इस अवसर पर सत्य नारायण यादव, रमेश नागर, सचिन यादव, आनंद कुमार, गुड्डू चौहान, सुरेश यादव, हरेंद्र यादव, अभय शर्मा, विवेक शर्मा, गौरव यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular