Sunday, April 28, 2024
No menu items!

अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट से जुड़ीं समाजसेविका खुशबू जायसवाल

  • समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिये खुशबू ने दो किन्नरों को किया आगे

जौनपुर। शाहगंज की समाजसेविका खुशबू जायसवाल हरियाली तीज के समारोह करने वाली संस्था अतुल वेलफेयर ट्रस्ट से जुड़ गयीं। साथ ही किन्नर समाज की सदस्य डाली किन्नर एवं विट्टू किन्नर को भी समाज के मुख्य धारा में जोड़ने के उद्देश्य से संस्था की सदस्यता दिलाई।

बताते चलें कि बीते 5 अगस्त को खुशबू जी ने राखी के मेले का उद्धघाटन डॉली और बिट्टू किन्नर से कराया था जो बहुत ही सराहनीय रहा। इस बाबत पत्रकारों से पूछे जाने पर समाजसेविका खुशबू जी ने बताया कि उनकी इस पहल सहित तमाम सामाजिक कार्यों के चलते ही उन्हें सम्मानित करने के साथ अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया।

साथ ही किन्नर समाज की सदस्य डाली एवं विट्टू किन्नर को भी सम्मानित किया गया। संस्थाध्यक्ष उर्वशी सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन, डा. शशि, डा. माधुरी, डा. चंद्रलेखा, ज्योति श्रीवास्तव, सखी वेलफेयर की अध्यक्ष प्रति गुप्ता, जारा इवेंट की संचालिका सलमान शेख़, मिन्हाज शेख सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular