Monday, April 29, 2024
No menu items!

समाजसेवी विकेश उपाध्याय व प्रजापति समाज ने की आर्थिक मदद

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में बीते 28 नवम्बर को हुए दोहरे हत्याकाण्ड के बाद बेसहारा हुए परिवार से राजनीतिक और समाजसेवी कार्यकर्ताओं के मिलने का क्रम जारी है। शनिवार को इसी क्रम में समाजसेवी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विकेश उपाध्याय, जौनपुुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सोनकर, गौरव सिंह शिवांश, पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष अबसार कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष आदिल, प्रेम मिश्रा, रत्नेश कुमार, गौरव यादव आदि पीड़ित परिवारों से मिले। समाजसेवी विकेश उपाध्याय ने मृतकों की मां मनभावती को अर्थिक मदद प्रदान करने के साथ परिवार को हरसम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने शासन से पीड़ित परिवार के एक सदस्य को रोज़गार देने की मांग किया।
इसी क्रम में शनिवार की शाम प्रजापति समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रजापति के नेतृत्व में मृतक के घर पहुँचे लोगों ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया।

इस दौरान प्रजापति समाज के लोगों ने 39 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद करते और आगे भी मदद की बात कही। साथ ही सरकार के तरफ से मिलने वाले सहयोग दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम हर घडी आपके साथ है। जब भी जरूरत पड़ेगी, प्रजापति समाज आपके लिए सदैव खड़ा रहेगा।
इस अवसर पर राम दवर प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष अरविंद प्रजापति, धनराज प्रजापति, एडवोकेट जेएल प्रजापति, सुरेश प्रजापति, सुधाकर प्रजापति, योगेंद्र प्रजापति, संतोष प्रजापति, आनंद प्रजापति समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular