Sunday, April 28, 2024
No menu items!

केराकत में सपा प्रत्याशी मीना साहू ने किया नामांकन

विधायक तूफानी सरोज की मौजूदगी में सपाजनों में दिखा जोश
नामांकन करने के बाद प्रत्याशी मीना साहू ने किया जनसम्पर्क

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही सियासी गलियारों ने हलचल बढ़ गई है। सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। ऐसे में केराकत नगर निकाय चुनाव में पहली बार नगर निकाय चुनाव की कुर्सी पर सपा से अशोक साहू ने अपना परचम लहराया था जिसे देखते हुए पार्टी ने दोबारा मीना साहू को चुनावी मैदान में उतारा। पहली बार की तरह दूसरी बार भी केराकत में नगर अध्यक्ष की कुर्सी पर सपा की जीत हुई।
इस बार चुनाव में पिछड़ा वर्ग महिला सीट घोषित होते ही सपा में प्रत्याशी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। कई दावेदारों ने अपनी दावेदारी पार्टी आलाकमान को सौंपी थी। रविवार की शाम होते—होते सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए तीसरी बार सपा अलाकामना ने मीना साहू का अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।


सोमवार को विधायक तूफानी सरोज की मौजूदगी में सपा प्रत्याशी मीना साहू ने अपना नामांकन किया। नामांकन करने के बाद मीना साहू ने लोगों से जनसंपर्क किया तो वहीं विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर भर में जुलूस निकाला। इस बाबत उन्होंने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी केराकत निकाय चुनाव में सपा की जीत होगी।नगर की जनता का प्यार व स्नेह तीसरी बार मिलने जा रहा। हमने नगर का विकास किया है और आगे भी करते रहेंगे।


वहीं नीरज पहलवान ने कहा कि केराकत की जनता का इस बार भी सपा प्रत्याशी को जीतकर नगर अध्यक्ष बनाएगी। अब समाजवादियों का दिन आने वाला है। हर कोई धाराशाही होगा। जिले ने एक बार फिर सपा का झंडा लहराएगा।
इस अवसर पर पंधारी यादव, सुभाष यादव, मनोज चौहान, गुड्डू चौहान, राजीव साहू, कायम खान, संतराम मास्टर, मुनीर अहमद, सुरेश यादव, अफरोज सहित तमाम सपाजन, क्षेत्रीय नागरिक, शुभचिन्तक आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular