Sunday, April 28, 2024
No menu items!

एसपी सिटी ने बैंक का किया औचक निरीक्षण

विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार व थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी मयफोर्स कस्बे में पहुंचे। उन्होंने बैंक का औचक निरीक्षण करते हुये कस्बे में संदिग्धों की बाइक रुकवाकर पूछताछ किया। उनके पहचान पत्र देखे। काफी देर तक पुलिस के लोग किसी सन्दिग्ध की तलाश में दिख रहे थे। थोड़ी देर बाद वे कस्बे के यूनियन बैंक में गये।गेट पर मौजूद कुछ युवकों से पूछताछ किया। उनसे पूरी जानकारी ली गयी।
इसके बाद बैंक मैनेजर से कुछ आवश्यक बात किये। बैंक का सायरन बजवाकर चेक किया। उसके बाद गेट पर मौजद होमगार्ड के जवान से बैंक के अंदर जाने वालों का नाम लिखे रजिस्टर को चेक लिया। इसके बाद वे बैंक के मैनेजर जितेंद्र सिंह से सीसी कैमरा चलवाकर कुछ आवश्यक जानकारी लिये। थोड़ी देर कस्बे में रहने के बाद पुलिस तत्काल कल्याणपुर बाजार में चली गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular