Sunday, April 28, 2024
No menu items!

एसपी ने जफराबाद थाने का किया औचक निरीक्षण

कार्यभार ग्रहण करके पहले ही दिन दिखायी हनक
जफराबाद, जौनपुर। नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने शनिवार की शाम को जनपद में आने के बाद स्थानीय थाने का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक थाने में पहुंचते ही हलचल मच गई। थाने पहुंचकर उन्होंने थाने के सभी रजिस्टरों, अभिलेखों, मेस, थाना परिसर, बैरक, नई बनी आवासीय बिल्डिंग आदि का निरीक्षण किया। साथ ही थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी को कानून व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिये। आगन्तुक रजिस्टर व महिला हेल्प डेस्क को सही रखने की बात कहते हुये उन्होंने थाने क्षेत्र के सभी अराजक तत्वों को चिन्हित कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उनके जाने के बाद मातहतों को राहत हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular