Sunday, April 28, 2024
No menu items!

एसपी ने मछलीशहर थाने का किया निरीक्षण

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने 25 अगस्त दिन शुक्रवार को मछलीशहर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला/साइबर हेल्प डेस्क, भोजनालय, बैरक, हवालात, मालखाना का निरीक्षण करते हुये अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं उचित साफ-सफाई के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया।

उन्होंने थानाध्यक्ष युजवेन्द्र सिंह से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी लेते हुये अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण करने का आदेश थानाध्यक्ष को दिया। उन्होंने पुलिस व पब्लिक के बीच समन्वय बनाने की बात कही। पुलिस अधीक्षक के जाने के बाद सभी पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान थानाध्यक्ष युजवेन्द्र सिंह, कस्बा इंचार्ज मुन्नी लाल कन्नौजिया, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश प्रजापति, उपनिरीक्षक इष्टदेव पाण्डेय सहित थाने के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular