Monday, April 29, 2024
No menu items!

सपा नेता शिवपाल यादव ने चौकियां धाम में टेका मत्था

बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने सोमवार को शक्तिपीठ मां शीतला धाम चौकिया का दर्शन पूजन किया। उन्होंने सपा नेता राहुल त्रिपाठी के नेतृत्व में मौजूद स्थानीय लोगों से कहा कि भाजपा सरकार धर्म के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया है। उनका धर्म में कोई भी आस्था एवं विश्वास नहीं है। वह सिर्फ़ धर्म के नाम पर जनता को गुमराह करते हैं। समाजवादी पार्टी हर धर्मों का सम्मान करती है। हम धर्म—कर्म का राजनीतिक लाभ लेने वाले लोग नहीं है। अपने आस्था का विषय जो हम करते हैं और भाजपा अपने ढोंग को धर्म से जोड़कर जनता को गुमराह करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसी धार्मिक स्थल पर जाते हैं। उसके 1 सप्ताह पहले ही पूरी टीवी चैनलों पर चलने लगता है कि फला तारीख को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री दर्शन करने जा रहे हैं। आस्थावान लोग बिना बताए दर्शन—पूजन करने जाते हैं। मैं भी कल से जौनपुर आया हूँ। शीतला माता के प्रति हमारी आस्था थी।

बिना कोई प्रचार किये मां का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विधायक लकी यादव, पंकज पटेल, पूर्व मंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, सत्येंद्र उपाध्याय, डा. अवधनाथ पाल, राहुल त्रिपाठी, आशू त्रिपाठी, तोजय त्रिपाठी, कन्हैया यादव, उमाशंकर प्रधान, प्रमोद यादव, पुजारी विनय त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular