Monday, April 29, 2024
No menu items!

व्यवसायी/समाजसेवी के घर पहुंचीं सपा विधायक

  • हमेशा याद रहेंगे अरविन्द साहू: डा. रागिनी सोनकर

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नरहन कस्बा के व्यवसायी अरविन्द साहू के निधन की खबर मिलने पर परिवार को सांत्वना देने मछलीशहर विधायक डा. रागिनी सोनकर उनके घर पहुंच गयीं। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस देते हुये कहा कि स्व. साहू मिलनसार व्यवसायी थे। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। साथ ही उन्होंने स्व. साहू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान, संजय सरोज, राजीव साहू बबलू, संजय साहू, पत्रकार राजेश साहू, समाजसेवी विनोद साहू, अनिल सोनकर गांगुली, कयाम खान, आजाद कुरैशी, सुनील सोनकर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular