Monday, April 29, 2024
No menu items!

सपा के नये जिलाध्यक्ष का जौनपुर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या के जनपद में प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने जगह—जगह स्वागत किया। पार्टी जिला कार्यालय पर पहुंचने स्वागत समारोह का आयोजन हुआ जहां सर्वप्रथम निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल ने जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या को माल्यार्पण किया।

साथ ही समाजवादी टोपी पहनाते हुये पार्टी का झंडा देकर पदग्रहण कराया। वहीं स्वागत से अभिभीूत जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहा कि जिस आशा एवं उम्मीद से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ता को जिले की कमान सौंपी है, मैं उसे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरा करने का काम करूंगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सभी कार्यकर्ता मिलकर भाजपा को हटायेंगे।

इस अवसर पर विधायक तूफानी सरोज, लकी यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, शैलेंद्र यादव, लाल बहादुर यादव, राज नारायण बिन्द, दीपचन्द सोनकर, राज बहादुर यादव, यशवंता यादव, डा. सरफराज, संजय सरोज, हिसामुद्दीन शाह, राजन यादव, श्रवण जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, डा. जितेन्द्र यादव, श्याम बहादुर पाल, प्रभाकर मौर्या, दीपचन्द राम, राजेन्द्र यादव, नीरज पहलवान, विरेन्द्र यादव, कमाल आजमी, जगदीश प्रसाद मौर्या गप्पू, मनोज मौर्या, भानु प्रताप यादव, गुड्डू सोनकर, दिलीप प्रजापति, दिनेश यादव फौजी, राजवीर यादव, ऋषि यादव, गौरी सोनकर, पंकज मिश्रा, भारत यादव, अनील दूबे, निजामुद्दीन अंसारी, कमालुद्दीन अंसारी, कलीम अहमद, तारा त्रिपाठी, शबनम नाज, राना यादव, अमित यादव सहित तमाम सपाजन मौजूद रहे। स्वागत समारोह की अध्यक्षता डा. अवधनाथ पाल एवं संचालन आरिफ हबीब ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular