Sunday, April 28, 2024
No menu items!

जौनपुर आये प्रदेशस्तरीय पदाधिकारियों का लोनिवि कर्मियों ने किया जोरदार स्वागत

संजय शुक्ला
जौनपुर। नगर के खरका कालोनी में स्थित लोक निर्माण विभाग परिसर में शनिवार को विभिन्न संगठनों के प्रदेशस्तरीय पदाधिकारियों का आगमन हुआ जिनका जोरदार स्वागत किया गया। जनपद आगमन पर आने वालों में अध्यक्ष सुनील यादव प्रदेश अध्यक्ष सर्किल एसोसिएशन, जेपी तिवारी प्रदेश महामंत्री सर्किल एसोसिएशन, शिव कुमार प्रदेश अध्यक्ष चालक संघ, सुबाष मिश्रा प्रदेश महामंत्री चालक संघ, वीरेन्द्र यादव प्रदेश अध्यक्ष प्रमुख अभियन्ता कार्यालय, ओम प्रकाश पटेल प्रदेश महामंत्री प्रमुख अभियन्ता कार्यालय, पंकज यादव प्रदेश संरक्षक प्रमुख अभियन्ता कार्यालय, संदीप प्रजापति पूर्व उपाध्यक्ष प्रमुख अभियन्ता कार्यालय, जितेन्द्र सिंह, मनीष यादव, सुनील प्रजापति हैं। इस मौके पर नयी पेंशन स्कीम का विरोध करते हुये पुरानी पेंशन बहाली के लिये जोरदार मांग की गयी जिसका उपस्थित सभी कर्मचारियों ने पुरजोर समर्थन किया।

कार्यक्रम का संचालन सर्किल एसोसिएशन के क्ष्ज्ञेत्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश गुप्ता ने किया। अन्त में अरूण मिश्रा अध्यक्ष चालक संघ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हनुमान चौरसिया, शम्भूनाथ तिवारी, रामानन्द मौर्य, विनय गुप्ता, जगदीश चन्द्र पूर्व मण्डल मंत्री, विवेक कुमार जनपदीय मंत्री सर्किलय एसोसिएशन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular