Monday, April 29, 2024
No menu items!

पत्रकार एकता संघ के प्रदेश सचिव का हुआ भव्य स्वागत

राकेश शर्मा
जौनपुर। शहर के रासमड॔ल मोहल्ले में पत्रकार एकता संघ के प्रदेश सचिव लियाकत अली के आवास पर पत्रकार एकता संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में वाराणसी मंडल व जिला कमेटी ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव लियाकत अली को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्री अली ने विभिन्न तहसीलों के उल्लेखनीय पत्रकारों को डायरी और पेन देकर सम्मानित किया। वहीं पहुंचे पत्रकार एकता संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि वाराणसी मंडल अध्यक्ष राजेश गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत किया।
मुख्य अतिथि ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए आज बदलते प्रवेश में मीडिया की भूमिका पर चर्चा की। साथ ही कहा कि समाज को जागरूक करने में पत्रकारों की बेहद भूमिका मानी जा रही है। पत्रकारिता भी एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। पत्रकारों ने आमजन को जागरूक बनाने में अहम भूमिका मानी जा रही है। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है जो सामाजिक कुरीतियों को उजागर करने एवं उथ्यान उठाने में अहम भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, प्रदेश सचिव लियाकत अली, वाराणसी मंडल अध्यक्ष राजेश गौतम, वाराणसी मंडल सचिव हर्षवर्धन शुक्ला, वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष तिलकधारी गौतम, वाराणसी मंडल सचिव शाहिद खान, जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार, जिला सचिव सन्तोष शर्मा, सदर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र गिरि, शाहगंज तहसील अध्यक्ष अनिल गुप्ता, शाहगंज तहसील मीडिया प्रभारी रामहित गौतम, शाहगंज तहसील कार्यकारिणी सदस्य पवन अग्रहरी सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular