Monday, April 29, 2024
No menu items!

राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले को रोक कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विनोद कुमार/राजेश साहू
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिहौली चौराहे पर शुक्रवार को विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव का जिलाध्यक्ष नौशाद के नेतृत्व में दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
गौरतलब हो कि डॉ राजीव का गैराबादशाहपुर के चोरसन गांव में मुस्लिम समुदाय के मिलन कार्यक्रम में जाना था जिससे उनका काफिला वाराणसी से मुडैला, थानागद्दी, केराकत होते हुए जौनपुर के शीतला चौकियां धाम पर दर्शन कर कार्यक्रम स्थल जाना सुनिश्चित किया गया था। जानकारी होते ही केराकत के कार्यकर्ताओं ने नौशाद के नेतृत्व में सिहौली चौराहे पर उनका गर्मजोशी स्वागत किया। इस अवसर पर फरहान अहमद, संतोष कुमार पूर्व प्रधान, महेंद्र सिंह, सर्वेश दीक्षित, खालिद, मुजम्मिल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular