Monday, April 29, 2024
No menu items!

सर्पदंश से छात्रा की हुई मौत, मचा कोहराम

अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र उडली गांव की 18 वर्षीय छात्रा की सर्प डांस के चलते मौत हो गई। मृतक छात्रा मेहरावा इंटर कॉलेज में पठन-पाठन का कार्य करती थी। मौत की खबर चलते ही शुक्रवार को सहकारी इंटर कॉलेज मेहरावां में शोक सभा आयोजन कर अवकाश घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी लक्ष्मी 18 वर्ष मेहरावां इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। गुरुवार की रात में धीरे-धीरे वर्षा हो रही थी। उसी समय लक्ष्मी घर में कुछ सामान लेने के लिए कमरें में गयी तभी जहरीला सांप ने उसे डंस लिया। छात्रा ने परिजनों को बताया। मौसम खराब के बाद भी स्थानीय चिकत्सक व झाड़ फूंक कराया लेकिन कुछ देर बाद ही लक्ष्मी की मौत हो गई। कालेज के प्रधानाचार्य शिवशंकर यादव ने छात्रा की मौत की खबर पाकर स्कूल में शोकसभा कर दुःख व्यक्त किया। शोकाकुल परिवार के घर जाकर शोक-संवेदना व्यक्त किया और विद्यालय मे एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular