Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सहकारी समिति बेलापार की निर्विरोध सभापति चुनी गयीं सुनीता यादव

विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। सहकारी समिति बेलापार की निर्विरोध सभापति चुनी गईं सुनीता यादव पत्नी महेंद्र यादव व उपसभापति चुना गया इन्दू सिंह को। सभी निर्विरोध डेलिकेट को चुनाव अधिकारी महेश तिवारी द्वारा क्रमशः सुनीता यादव, संतोष सिंह, विपिन पांडेय, अशोक जायसवाल, इन्दू सिंह, अनीता सरोज, राकेश कुमार, सीमा देवी, नंदलाल यादव को प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, ब्लाक प्रमुख मनोज यादव, सचिव बीरेंद्र विक्रम सिंह, ग्राम प्रधान नंदलाल यादव, अशोक शुक्ला, रोहित गोंड, राजेश यादव, विभाष यादव, कैलाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular