Monday, April 29, 2024
No menu items!

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने परमहंस आश्रम पर किया दर्शन पूजन

विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जमैथा गांव में स्थित बाबा परमहंस के आश्रम पर सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय ने दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद श्री उपाध्याय यमदग्नि ऋषि के तपोस्थली पहुंचे। आश्रम पहुंचकर उन्होंने महंत श्री राजदास जी महाराज के साथ बाबा परमहंस के समाधि पर मत्था टेका। आश्रम में स्थित माँ रेणुका का भी दर्शन पूजन किया।
महंत श्री राजदास जी ने श्री उपाध्याय को आश्रम द्वारा रचित पुस्तक तथा अंगवस्त्रम भेंट किया। साथ ही आश्रम व आदि गंगा गोमती का भी दर्शन कराया। उनके साथ सुशील उपाध्याय, थाना प्रभारी सरायख्वाजा के थाना प्रभारी अखिलेश मिश्र मयफोर्स मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular