Monday, April 29, 2024
No menu items!

स्वामी विवेकानन्द की मनायी गयी जयन्ती

  • निबंध प्रतियोगिता में निखारी गयी प्रतिभा

तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। युगपुरूष स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस पर रघुवीर महाविद्यालय थलोई, भिखारीपुर कला में विवेकानंद जयंती का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 अवधेश श्रीवास्तव ने विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा निबंध प्रतियोगिता की गयी जिसमें एनएसएस के सभी प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

निबन्ध प्रतियोगिता में रागिनी पटेल प्रथम स्थान, कोमल मिश्रा द्वितीय स्थान, कविता सिंह तृतीय स्थान ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश श्रीवास्तव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजू शुक्ला, महाविद्यालय के प्रवक्तागण मो. गफ्फार, डॉ. नागेंद्र यादव, रवि कुमार, अनिल कुमार, विकास शर्मा, रजनी पटेल, प्रतिभा के साथ विद्यालय के छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular