Sunday, April 28, 2024
No menu items!

तहसील अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह 29 को

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील अधिवक्ता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 29 जनवरी को 12 बजे तहसील प्रांगण में होगा। उक्त जानकारी एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा ने दिया है। समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी होंगी। मुख्य अतिथि द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद मिश्र, महामंत्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव सहित समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular