Sunday, April 28, 2024
No menu items!

शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है दांत: सोनी जायसवाल

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना ने नि:शुल्क दंत जांच मेगा शिविर का आयोजन शहर के मध्य स्थित मीना रिजवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में किया जहां संस्थाध्यक्ष सोनी जायसवाल ने वरिष्ठ दंत रोग चिकित्सक डा. प्रशांत त्रिवेदी और स्कूल की प्रिंसिपल तहसीम फातिमा के साथ संस्था के पदाधिकारी और स्कूल के सभी बच्चों का स्वागत करते हुए कहा कि कोई भी बीमारी सर्वप्रथम मुंह और दातों से होकर शरीर के अंदर प्रवेश करती है, इसलिए दांत शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसे हमेशा स्वच्छ रखना चाहिए।
डॉ प्रशांत त्रिवेदी ने स्कूल के 125 बच्चों का दांत की जांच करते हुए कहा कि बच्चों के साथ सभी लोगों को प्रतिदिन सुबह और रात्रि में सोने के पहले मंजन अवश्य करना चाहिए और अपने दांतों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर कोई भी परेशानी दांतों से संबंधित आती है तो तुरंत अपने चिकित्सक को दिखाकर सुझाव लेना चाहिए। सभी बच्चों में टूथपेस्ट और माउथवॉश का नि:शुल्क वितरण भी किया गया।
शिविर में सचिव मीरा अग्रहरि, मंजू जायसवाल, अंजना गुप्ता, ममता कश्यप आदि की उपस्थिति रही। अन्त में प्रिंसिपल तहसीम फातिमा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular