Sunday, April 28, 2024
No menu items!

केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं हर जरूरतमन्दों तक पहुंचाना ही संकल्प यात्रा का उद्देश्य: कपिलमुनि

  • संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की विकास योजनाओं की लोगों को दी गयी जानकारी

अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद में शनिवार को अपरान्ह साढ़े 3 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता वाहन पहुँचा जहाँ उपस्थित लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जागरूक किया गया। इस मौके पर उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि ने कहा कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकार की योजनाओ का लाभ पहुंचाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को प्रचार वाहन के माध्यम से प्रचार-प्रसार लोगों को दिया जा रहा है जिससे सभी विकास योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल सके। एलईडी प्रचार वाहनों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी है, वह मौके पर ही लोगों को सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी देंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन कि सुविधाएं, आवश्यक वित्त पोषण सुविधाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए प्रधानमन्त्री नगरीय आवास योजना, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेयजल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विषय विस्तार से जानकारी मिलेगी।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, पी0एम0 गरीब कल्याण अन्य योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, पी0एम0 विश्वकर्मा योजना, पी0एम0 किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पी0एम0 पोषण अभियान, हर घर जल, जल जीवन मिशन सहित अटल पेंशन आदि योजनाओं के बारे में लोगो को जागरूक किया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि, वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पा शुक्ला, स्वच्छ भारत मिशन कोआर्डिनेटर खुशबू यादव, राजीव केशरी, कामता यादव, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ल, जलकल अभियन्ता शिवानन्द वास्को, लिपिक ओंकार नाथ मिश्र, लिपिक ज्ञान प्रकाश, भरत लाल सहित सभासदगण, पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular